सक्ति-भारतीय युवा कांग्रेस ने 2023 के छत्तीसगढ़ प्रदेश के चुनाव व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस की भूमिका को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों के हिसाब से राष्ट्रीय पदाधिकारियो को मैदान में उतारा है इसी कड़ी में मध्यप्रदेश इंदौर के रहने वाले पुनीत सिंह पारिया को जांजगीर लोकसभा की जिम्मेदारी मिली।
कार्यकर्ताओं के साथ पुनीत सिंह पारियाउन्होंने आज सक्ति जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र सक्ति, चंद्रपुर,जैजैपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक क्रमशः सक्ति रेस्ट हाउस,मालखरौदा रेस्ट हाउस,व जैजैपुर रेस्ट हाउस मेंआयोजित की जंहा उन्होंने आने वाले चुनावों में कॉंग्रेस के नवजवान सिपाहियों की भूमिका पर प्रकाश डाला व भारतीय युवा कांग्रेस व छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा की जा रही तैयारियों व प्रबंधन को साझा किया।
युवा कांग्रेस की मैराथन बैठक दौरान राष्ट्रीय सचिव से बात करते हुए सक्ति युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहूसंगठन की कार्यप्रणाली यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान भुपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत हितग्राही कार्ड को प्रदेश के 52 लाख परिवारों तक पहुचाने आधी आबादी पूरा हक व बैंगलोर में आगामी 10,11,12 जुलाई को होने जा रहे बेहतर भारत की बुनियाद में हिस्सा लेने की प्रकियाओं को बताया कार्यकारिणी को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें हर प्रकार से सहयोग करने और तालमेल के साथ संगठन के निर्देशों को पूरा करने की बात कही, उन्होंने कहा कि यूथ हमारी असली ताकत है प्रभारियों ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी किया कि आप सभी वरिष्ठ जन को बैठक में बुलाएं उनसे मार्गदर्शन ले उनका सहयोग ले और संगठन को मजबूत बनाएं।
प्रभारियों ने आने वाले चुनाव के साथ-साथ यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही उक्त बैठक में सक्ति जिला अध्यक्ष बालेश्वर साहू प्रदेश सचिव अभिषेक स्वर्णकार विधानसभा अध्यक्ष सक्ति,चंद्रपुर, जैजैपुर क्रमशः उमेश राठौर,प्रताप चन्द्रा,रज्जाक खान,राइस किंग खूंटे,रामरतन चौहान,आयुष अग्रवाल,कृपा सागर मैत्रीसुरेश महिलांगे,सोमू यादव,सत्या चन्द्रा,नरेश राठौर,अजय चौहान,कालू अग्रवाल,प्रेम सिंग सिदार,हेमंत चन्द्रा, गोलु चन्द्रा,ओम बर्मन,सतीश महेश,रवि साहू,प्रीति निराला,संतन महंत,आजम खान सद्दाम खान,पवन अजगळे महेन्द कर्ष आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ