Music

BRACKING

Loading...

जिले में अभी तक 531.08 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 



शिवपुरी,   शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 531.08 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 616.07 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 654.20 मि.मी., बैराड़ में 333 मि.मी., पोहरी में 471.30 मि.मी., नरवर में 454 मि.मी., करैरा में 472.30 मि.मी., पिछोर में 699 मि.मी., कोलारस 425.00 मि.मी., बदरवास में 670.90 मि.मी. तथा खनियाधाना में 600 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ