पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 10 सितंबर को भोपाल के अंबेडकर पार्क में आंदोलन करने जा रहा है। इसी को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा शिवपुरी से सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी भोपाल पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे।
संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, दुबे जी बाथम ने बताया कि की संयुक्त मोर्चा विगत कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। परंतु शासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई आज दिनांक नहीं की है। इसी सिलसिले में भोपाल पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा आंदोलन करेगा। दरअसल प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारी मांगों को अनदेखा करता आ रहा है, जिसमें पुरानी पेंशन, लिपिकों का वेतन मंत्रालय के समान, पीएचई कर्मचारियों का नियमितिकरण, अध्यापकों की कई मांगें हैं। जिसको शासन द्वारा सरकार द्वारा पूरा नहीं किया है। कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परेशान है। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार सुबह 10 सितंबर को अंबेडकर पार्क भोपाल में लाखों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित होंगे। अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी अधिकारी उग्र आंदोलन करेगा।
अधिकारी मोर्चा अपनी 39 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। सरकार द्वारा अभी तक एक भी मांगों को पूरा नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से कहा है कि कर्मचारियों, अधिकारियों की मांगों पर शीघ्र विचार कर मांगों को पूरा करें नहीं तो उसका परिणाम झेलने को तैयार रहे। कर्मचारी मोर्चा के राजेंद्र पिपलोदा, वंदना शर्मा, दुबे जी बाथम, हिम्मत सिंह सोनकर, तारिक सिद्दीकी, अरविंद सरेया, महावीर मुद्गल, प्रकाश पांडे आदि ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ