बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 तारीख को सुबह 9 से 4 बजे तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा इसमें से विभिन्न बीमारियों की जांच के अलावा कुष्ठ उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा । किशोर एवं युवा से संबंधित स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी सेवाओं तथा कुष्ठ उन्मूलन गतिविधि के संचालन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा जिसमे लोग जरूरतमंदों हेतु अपना रक्त दान कर सकेंगे ।
गांव के लोगों को होगी सहूलियत
गांव में स्वास्थ्य मेला लगने से दूरी के कारण सदर अस्पताल जाने से परहेज करने वाले लोग भी मेले में आपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे जिससे उनकी बीमारी नियंत्रित रहेगी मेले के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का किया जा रहा है खंड चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य मेला के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शिविर लगने की जानकारी फैलाई जा रही है ताकि स्वास्थ्य मेला का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जा सके जिसका मुख्य उद्देश्य है अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी पहुंचे ।
शिविर में उपस्थित होंगे विशेष चिकित्सक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन , स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन , नेत्र रोग विशेषज्ञ, पी जी एम ओ नाक, कान, गला, दांत चिकित्सक सहित सहित समस्त विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे जिससे लोगो को एक ही जगह पास सारे रोगों के इलाज करवाने में सहूलियत होगी ।

0 टिप्पणियाँ