जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं नोडल अधिकारी संदीप उईके ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो निर्वाचन में संलग्न रहने के कारण अपने मतदान केन्द्र पर मतदान करने नहीं पहुंच सकेंगे, उन्हें डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान गई है। इस प्रक्रिया में 11 एवं 13 नवम्बर को भी पुलिस सुरक्षा बल एवं अन्य शेष कर्मचारी विधानसभा 23 करैरा के तहसील कार्यालय करैरा, 24 पोहरी के शासकीय कॉलेज पोहरी, 25 शिवपुरी के एसडीएम कार्यालय शिवपुरी, 26 पिछोर के तहसील कार्यालय पिछोर एवं 27 कोलारस के जनपद कार्यालय कोलारस पर बनाये गये सुविधा केन्द्रों पर डाक मतपत्र से मतदान कर सकेगे।
0 टिप्पणियाँ