Music

BRACKING

Loading...

पीएससी परीक्षा-2023 के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासनिक ऑब्जर्वर नियुक्त


शिवपुरी,   कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारभिक परीक्षा-2023 के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक कुमार रघुवंशी (7000928244) को प्रशासनिक ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।  
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 शिवपुरी मुख्यालय पर 17 दिसम्बर को ओएमआर शीट पर आधारित विधि से प्रातः 10 से 12 एवं दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक नियत किए गए कुल 09 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ