Music

BRACKING

Loading...

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित
नए युवा मतदाताओं को सौंपे वोटर कार्ड



शिवपुरी, 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.ए.पी.गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शासकीय पीजी कॉलेज, विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी ने  निर्वाचन में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। सभी के सहयोग से ही जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। मतदाता वोटर कार्ड हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची को सुव्यवस्थित करने में बीएलओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके डोर टू डोर अभियान एवं अन्य प्रयासों से ही निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया गया है।
 उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.गुप्ता ने कहा कि  प्रदेश स्तर पर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में जिले के द्वारा जो उपलब्धियां हासिल की गई। इन उपलब्धियों के पीछे बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा किया गया अथक प्रयास है।
मतदाता दिवस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन किया गया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रम्हेन्द्र गुप्ता द्वारा मतदाता जागरूकता गीत सुनरे दद्दा- सुनरे दादी का गायन भी किया गया। कलापथक दल के कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक  प्रस्तुत किया गया। नवीन पंजीकृत मतदाताओं का सम्मान एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गई।
जिले में आयोजित होने वाली मतदाता से संबंधित निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें छात्रा अक्षरा मिश्रा, तनिष्का गोयल, कल्पना लोधी शामिल रहे। मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा नवीन मतदाताओ को वोटर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रीति भगत, दीपक गुप्ता, अनुष्का धाकड़, बैशाली शर्मा, कपिल रजक, मुस्कान बानो, रज्जाक खान, संदीप आदिवासी, आजाद आदिवासी, पवन कुशवाह, रितेश शर्मा, अनुप शिवहरे आदि शामिल रहे।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.ए.पी.गुप्ता ने निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी कैलाश नारायण झा, बचन सिंह राठौर, चित्रा आदिवासी, दिलीप कुमार जोशी, राधेश्याम वर्मा, प्रहलाद श्रीवास्तव, सुरेश धाकड़, धर्मेन्द्र कुमार धाकड़, रामेश्वर दयाल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजशेखर गुप्ता, यूसुफ खान, पंकज, संजीव कुमार भार्गव, नीरज झा, प्रभुदयाल यादव, परमाल सिंह यादव, सुरेन्द्र लोधी, परम चंद्र वैश्य, गोतम वैश्य, प्रताप जाटव, महेश कुमार जाटव, डॉ.श्रद्धा शर्मा, कीर्ति शर्मा, भावना गुप्ता, मनोज अग्रवाल, बृजमल परमार, राकेश शाक्य, रेणु राय, जितेन्द्र कोली, मनोज कुमार, गोतम वर्मा, अविनाश त्रिपाठी, दीपक कुमार गुप्ता, अविनाश सिंह, रिजवान अहमद सिद्दीकी, विकास शर्मा, दयाल सिंह राठौर, राजू बाथम, अभिलाष सिंह, निसार खान, उमेश झा, प्रकाश जाटव, रामेश्वर दयाल शर्मा, लव कुमार वैश्णव, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, नितिन श्रीवास्तव, विक्की नामदेव, दीपक प्रजापति, सुरेश कुमार सोनी, लक्ष्मण बाथम, अशोक कुमार बाथम, ईश्वर परिहार, प्रवीण पवार, संतोष रजक, कपिल योगी, संतोष रजक, दीपू प्रजापति, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रयाग सिंह तोमर, प्रतिभा राठौर, अनिल रावत, राजेश वर्मा, पुष्पा मिश्रा, नंदनी बाथम, विनोद श्रीवास्तव, गोपाल जाटव, रश्मि शर्मा, मनीषा मौर्य, मनीषा शाक्य को सम्मानित किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ