जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायक सुश्री नीलम तिवारी, छतरपुर एवं लोकनृत्य सुश्री समीवा गिवापुरकर, भोपाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु चयनित किया गया है। यह कलाकार अपने साथियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे एवं शिवपुरी की कलाप्रेमी जनता को अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने नागरिकों से अधिक-से-अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क में 26 जनवरी को पहुंचकर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आनंद लेने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ