बिर्रा -भारतवर्ष भरतखंडे आर्यावर्त श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में एतिहासिक दिन 22 जनवरी को श्रीराम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगह जगह शोभायात्रा श्रीरामचरितमानस पठन श्री सुंदरकांड पाठ, बाइक रैली,किर्तन भजन आदि का आयोजन बिर्रा के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित की गई है।इसी कड़ी में जय ठाकूरदेव किर्तन मंडली व प्रभातफेरी किर्तन मंडली बिर्रा द्वारा दोपहर 1 बजे भब्य झांकी के साथ मठ मंदिर दीवान मुहल्ला से शोभायात्रा(ग्राम भ्रमण करते हुए) निकाली जाएगी। वहीं महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक बिर्रा में एक दिवसीय रामायण गायन वादन और प्रवचन का आयोजन किया गया है। बिर्रा स्थित मां चंडी देवी मंदिर में रामायण व भंडारे की व्यवस्था जय मां चंडी विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया है। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर डभराखुर्द में भी सुंदरकांड पाठ किर्तन भजन संध्या आयोजित किया गया है।
बजरंग दल प्रखंड बम्हनीडीह द्वारा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से भब्य बाईक रैली व शोभायात्रा
बिर्रा- हसदेव नदी तट पर स्थित बाबाधाम सिलादेही से बिर्रा,डभराखुर्द, सेमरिया,तालदेवरी,चोरहादेवरी,नक्टीडीह,करनौद गार्डन में रैली का समापन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। बाइक रैली को लेकर कुंदन सोनी,मिलन केंवट,रिंकू साहू, महेंद्र साहू,प्रतीक प्रताप सिंह, मनीष पटेल,संजू कश्यप,गोलू पटेल,सनत साहू, देवेंद्र कश्यप, तरूण कश्यप,गौरव चंद्रा,नोमन पटेल,अरूण जलतारे, परमेश्वर जलतारे सहित विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल प्रखंड बम्हनीडीह जुटे हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ