Music

BRACKING

Loading...

हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीडितों को मुआवजा दिये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

 


शिवपुरी, / कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अज्ञात वाहन से हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा दिये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति सोलेशियम अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर विचार विमर्श तथा प्रकरणों का परीक्षण करने हेतु प्रत्येक माह के किसी एक दिवस में आयोजित होने वाली बैठक में उपस्थित रहेंगी।
गठित समिति में कलेक्टर जिला शिवपुरी अध्यक्ष रहेंगे। जबकि सदस्य के रूप में अनुविभागीय अधिकारी संबंधित अनुभाग अथवा संबंधित तहसील के तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, यातायात थाना प्रभारी अथवा सचिव, रोटरी दल शिवपुरी शामिल रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ