रैली में श्रीराम की जयकारों से गूंजा नगर
बिर्रा- नगर सहित आप-पास के पूरा क्षेत्र राम नाम के रस में डूब गई है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नगर में श्रीराम उत्सव भव्य तरीके से निकाली गई। श्रीराम उत्सव को लेकर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातन सभाओं ने दीवान मोहल्ला स्थित मठ मंदिर (राम मंदिर) से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक सहित माताएं बहनें ग्रामवासी बहुत संख्या में शामिल रहे। शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे शुरू हुई।
रैली में मांदर की थाप में जमकर झूमे लोगकई जगहों में सुबह से शुरू हुई शोभायात्रा, झूम उठे श्रद्धालु
शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे अश्व आगे चला, पीछे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर नगर की सभी लोग मांदर थाप की धुनो पर झूमते हुए चल रहे थे। श्रीराम आएंगे, जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली।
रथ में विराजमान श्रीराम ,जानकी, लक्ष्मण और बजरंगबली
रंगे-बिरंगे फूलो के और रथ के बीच विराजमान थी झांकी
श्रीराम जानकी और लक्ष्मण जी की झांकी रंगे बिरंगे फूलो के बीच रथ पर विराजमान थी। मठ मंदिर से शोभा यात्रा निकली और घनवा सागर, डोंगिया मोहल्ला, भांठापारा स्थित कंकालीन मंदिर, देवांगन मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड चौक पर पहुंची, फिर चंडी मंदिर , ठाकुर देव मोहल्ला से होते वापस मठ मंदिर पहुंची।
भगवा झंडा के साथ बच्चे उत्साहित नजर आए
बच्चे और युवाओं सहित महिलाओं ने भी उठाया श्रीराम का झंडा
जब शोभा यात्रा के दौरान शोभा यात्रा मेन रोड पर पहुंची तो उस समय भी बच्चे और युवाओं, महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुए और श्रीराम नाम का झंडा भी थामा। शोभायात्रा में बज रही मांदर की थाप की धुनो पर ग्रामीण जमकर झूमे।
रैली में मुख्य रूप से रितेश रमण सिंह, खम्हन कश्यप, आरती कश्यप, सौंखी लाल पटेल, जगराम पटेल, एकांश पटेल, बुद्धेश्वर कश्यप, सुभाष यादव, संजय पटेल, लखन देवांगन,पंचराम कश्यप, सोनू साहू, राजेंद्र गिरी, लोकपाल देवांगन, ज्ञानचंद देवांगन, हेमंत देवांगन, राजू देवांगन, घुरवा कश्यप, भानू प्रताप पटेल, सुखेन्द्र पटेल, हीरालाल पटेल, सुरेन्द्र पटेल, अनिल साहू, मनोहर पटेल, कार्तिक, राजकुमार, मनराखन धीवर, लक्ष्मी कश्यप, राधेश्याम पटेल, सतीश, बलदाऊ, भोलू पटेल सहित समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ