Music

BRACKING

Loading...

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरणा उत्सव दिवस मनाया गया



शिवपुरी,   जिले की नरवर तहसील में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पनघटा में 23 जनवरी को प्रेरणा उत्सव दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 131 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्राचार्य आर. कृष्णा ने बताया कि इस उत्सव में विद्यार्थियों ने मुझे प्रेरणा स्कूल के भ्रमण हेतु चयनित क्यो होना चाहिए तथा 2047 में मेरे सपनों का विकसित भारत विषय पर निबंध लेखन, कविता लेखन अथवा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेना था। सभी विधाओं के परिणाम हेतु 8 निर्णायक नियुक्त किये गए। पहले चरण में से 30 विद्यार्थी चुने गए। जिसमें 15 छात्र एवं 15 छात्राएं शामिल थी। जिसके पश्चात निर्णायकों ने उनका साक्षात्कार लिया। अंतिम चरण में 1 छात्र एवं 1 छात्रा का चयन किया जाएगा, जो गुजरात के मेहसाणा जिले के बड़नगर में स्थित प्रेरणा स्कूल में 7 दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ