Music

BRACKING

Loading...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने छटा बिखेरी

अपनी प्रस्तुति देने के बाद सभी एक साथ सेल्फी पोज में नजर आई मिडिल स्कूल की छात्राएं

(शासकीय महाविद्यालय और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा में सयुक्त रूप से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस)

बिर्रा-शनिवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शासकीय महाविद्यालय और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा में सयुक्त रूप से बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आज गणतंत्र दिवस महोत्सव के मौके पर सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया व गणेश वंदना के साथ आयोजन की शुरुआत की गई।

अपनी प्रस्तुति देती हाई स्कूल की छात्राएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

       गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया। देशभक्ति गीतों के साथ छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं

          कार्यक्रम को गीता प्रसाद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का गणतंत्र दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का परिणाम है। वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था का श्री गणेश इसी दिन हुआ था। हम सब का दायित्व है कि हम इस गणतंत्र के विचार को जीवित रखते हुए अपना सकारात्मक सहयोग करें ताकि देश की प्रगति सुनिश्चित हो और देश के अंतिम छोर के नागरिक को लोकतंत्र का एहसास हो सके। इसी तरह प्राचार्य ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य एफ एल साहू

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सनद वर्मा ने किया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बिर्रा के प्राचार्य डॉ एस एल शर्मा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा के प्राचार्य एफ एल साहू, गीता प्रसाद तिवारी, अभिराम कश्यप, महाराम कश्यप , दीपक पाल , मणिलाल कश्यप, व्याख्याता केएल कश्यप, एफआर पटेल, प्रेम सागर कश्यप, बघेल सर, सीता सूर्यवंशी, मनीषा बेबी चौहान,रश्मि खूंटे, रामकुमार पटेल, उषा पटेल, संतोष यादव, पी कश्यप, रश्मि तिवारी, सरोजनी, डडसेना, तुलेश्वर देवांगन सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ