शिवपुरी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा नायब तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा की अनुशंसा के आधार पर म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार बिजली तार की चपेट में आने से तहसील नरवर ग्राम गनियार निवासी सोनू सिंह कुशवाह पुत्र पन्नूराम कुशवाह को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता (क्षतिपूर्ति) राशि स्वीकृत की गयी है।
नायब तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा के प्रतिवेदन के अनुसार तहसील नरवर ग्राम गनियार निवासी सोनू सिंह कुशवाह पुत्र पन्नूराम कुशवाह की कृषि कार्य करते समय दवा छिड़काव के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से करंट लगने से मृत्यु होने के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गयी।

0 टिप्पणियाँ