शिवपुरी, कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड पर शासन की योजनाओं और नागरिकों के हित में संसद द्वारा पारित तीन नए कानूनों की जानकारी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
जनसंपर्क विभाग और पुलिस विभाग के समन्वय से परेड स्थल पर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने अवलोकन किया। गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व के अवसर पर भी शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कम्युनिटी हॉल में जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना की।
0 टिप्पणियाँ