Music

BRACKING

Loading...

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु विशेष परीक्षण शिविर 3 मार्च को पिछोर में



शिवपुरी जिले की समस्त जनपद पंचायतों में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
 जनपद पंचायत पिछोर एवं नगर परिषद पिछोर अंतर्गत आने वाले पात्र दिव्यांगों के लिए 3 मार्च को छत्रसाल स्टेडियम पिछोर में, जनपद पंचायत एवं नगर परिषद करैरा में 4 मार्च को जनपद पंचायत करैरा में, जनपद पंचायत नरवर एवं नगर परिषद नरवर एवं मगरौनी के लिए 5 मार्च को जनपद प्रांगण नरवर, जनपद पंचायत कोलारस में 6 मार्च, जनपद बदरवास एवं नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद अंतर्गत आने वाले पात्र दिव्यांगों के लिए 7 मार्च को जनपद प्रांगण बदरवास, जनपद पंचायत खनियाधाना एवं नगर परिषद खनियाधाना के लिए 9 मार्च को जनपद प्रांगण खनियाधांना, जनपद पंचायत पोहरी एवं नगर परिषद पोहरी एवं बैराड़ के लिए 10 मार्च को जनपद प्रांगण पोहरी मे तथा जनपद पंचायत शिवपुरी एवं नगर पालिका शिवपुरी अंतर्गत आने वाले पात्र दिव्यांगों के लिए 11 मार्च को मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में शिविर आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ