निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से प्रस्थान कर 3 फरवरी को अपरान्ह 3.30 बजे स्थानीय पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 5 बजे पुराना अनाज मण्डी स्थित हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 6.35 बजे फतेहपुर रोड स्थित रघुपुरम में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दो बत्ती चौराहा स्थित कोठी नम्बर 1 पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ