शिवपुरी, 10 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध संजय कुमार गुप्ता जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में वृत्त शिवपुरी में आबकारी वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा टीम के साथ रविवार को दर्रोंनी तिराहा फोरलेन में दबिश देकर 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 20 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल 370 पाव जप्त कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया |
इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी शिवपुरी, आरक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ