महिला दिवस पर सम्मान करती उभरते सितारे की संचालक छाया डडसेना
बम्हनीडीह-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बम्हनीडीह में उभरते सितारे की संचालक छाया डडसेना द्वारा एक नई पहल एक नई सोच एक नई सपनों की उड़ान घर-घर जाकर उन्होंने ऐसी हमारी नारियों का सम्मान किया, जो अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान है। नारी सम्मान में बम्हनीडीह की मीना कुमारी पटेल और अमोंदी की पूर्णिमा साहू दोनों ही दुकानदारी में कार्यरत हैं दोनों ही हमारे इस समाज का दर्पण है। छाया जी ने उन्हे उपहार देकर उनको सम्मानित किया।
0 टिप्पणियाँ