Music

BRACKING

Loading...

माता कर्मा की त्याग, सेवा, भक्ति और समर्पण अनुकरणीय-विधायक बालेश्वर साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बालेश्वर साहू जी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भक्त माता कर्मा जयंती 

(क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू हुए शामिल)

बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा साहू मोहल्ला में आयोजित श्री अखंड नवधा रामायण का आज सप्तम दिवस एवम भक्त माता कर्मा जयंती पर क्षेत्रीय विधायक बालेश्वर साहू शामिल हुए।आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज के महिलाओं सहित बच्चों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवार के साथ साहू समाज के लोगों ने घरों में भी माता कर्मा की पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने दीपावली की तरह घरों में भी दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया व फूलों से श्रृंगार कर खिचड़ी भोज का प्रसाद वितरित किया।

भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना करते विधायक बालेश्वर साहू एवम अन्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि कहा है कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। भक्त माता कर्मा की कृष्ण भक्ति अनुकरणीय रही है, इसलिए आज पूरे जिलेभर और राज्य भर में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाती है। इसी तरह गीता प्रसाद तिवारी, लोकेश साहू,रितेश रमण सिंह जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश साहू ने किया।
भारी संख्या में उपस्थित साहू समाज की महिलाएं एवम अन्य
 

   इस अवसर पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, गीता प्रसाद तिवारी, रितेश रमण सिंह (राजमहल बिर्रा), देवचंद यादव, रामप्रसाद साहू, एकादशिया साहू, रमेश साहू, शंभू साहू, शिव प्रसाद साहू, बल्दू साहू, बजरंग साहू , बैगा साहू, कृष्णा साहू, फिरत साहू, संजू साहू, मनोज साहू, रोहित साहू, मोहन साहू, महेश साहू, मिलन साहू, विष्णु साहू सहित भारी संख्या में साहू समाज एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ