Music

BRACKING

Loading...

चलित खाद्य प्रयोगशाला 20 मई से 22 मई तक जिले में भ्रमण करेगी



शिवपुरी, / चलित खाद्य प्रयोगशाला लैब के माध्यम से अब जिले में कोई भी नागरिक खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है। चलित खाद्य प्रयोगशाला 20 मई से 22 मई तक तहसील कोलारस, बदरवास शिवपुरी एवं करेरा में भ्रमण करेंगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला के 20 मई को कोलारस एवं बदरवास में तथा 21 मई को तहसील शिवपुरी के मेला ग्राउंड के भ्रमण कार्यक्रम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है। 22 मई को तहसील करैरा में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ