Music

BRACKING

Loading...

MP : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर कलेक्ट्रेट, एनएचएम सहित सभी स्वास्थ्य

 संस्थाओं में आयोजित होंगे परामर्श एवं जागरूकता शिविर



 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर 17 मई को जांच, परामर्श एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय सहित 140 से अधिक स्थानों पर विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में उच्च रक्तचाप के लक्षणों की पहचान, बचाव एवं उपचार के लिए परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की जाएगी।

हेल्थ एंड वैलनेस में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए दैनिक क्रियाकलापों, भोजन, व्यायाम, तनाव प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप की बीमारी युवाओं में भी देखने को मिल रही है। इसका प्रमुख कारण अनियमित जीवनशैली, शारीरिक श्रम का अभाव, तनाव सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, शराब का उपयोग करना है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह , मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ह्रदय रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए शासन द्वारा सभी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध हैं। यह दवाइयां जिला चिकित्सालय से लेकर हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दी जाती है। असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की नि:शुल्क जांच की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ