Music

BRACKING

Loading...

चलित खाद्य प्रयोगशाला 18 जून को तहसील कोलारस एवं बदरवास में भ्रमण करेगी



शिवपुरी,  आमजन को मिलावट की जानकारी देने हेतु चलित खाद्य प्रयोगशाला 18 जून से 21 जून तथा 24 जून को तहसील कोलारस, बदरवास, शिवपुरी पोहरी एवं पिछोर में भ्रमण करेंगी। चलित खाद्य प्रयोगशाला लैब के माध्यम से जिले में कोई भी नागरिक खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला 18 जून को तहसील कोलारस एवं बदरवास में ग्रामीण क्षेत्र तथा हाट बाजार मेला में, 19 जून को तहसील शिवपुरी के शहरी क्षेत्र तथा 24 जून को तहसील शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करेगी। इस भ्रमण कार्यक्रम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 20 जून को तहसील पोहरी में ग्रामीण क्षेत्र तथा हाट बाजार मेला में तथा 21 जून को तहसील पिछोर में ग्रामीण क्षेत्र तथा हाट बाजार मेला में भ्रमण करेगी। उक्त भ्रमण कार्यक्रम हेतु चलित प्रयोगशाला के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा रहेंगे। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कोई भी व्यापारी और नागरिक मिलावट का अंदेशा होने पर खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ