शिवपुरी, संपूर्ण मध्यप्रदेश की समस्त जन्म-मृत्यु की पंजीयन इकाइयों में नवीन Revamped सीआरएस पोर्टल से जन्म-मृत्यु पंजीयन का ऑनलाइन कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसी क्रम में गतदिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समस्त रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगरीय ग्रामीण एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिणार्थियों ने पोर्टल संचालन में आने वाली कठिनाइयों को समझा।
जनगणना कार्य निदेशालय के प्रशिक्षक डॉ.शिवाशु कुमार, सहायक संचालक सिद्धार्थ गोयल एवं जिला रजिस्ट्रार मुकेश चौरसिया द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) द्वारा नवीन पोर्टल में आने वाली कठिनाईयों का समाधान किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि संशोधित अधिनियम-2023 के आधार पर भारत के महारजिस्ट्रार तथा म.प्र. के मुख्य रजिस्ट्रार के निर्देशन में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिये नवीन पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से आम जन सीधे ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र अपने ई-मेल पर प्राप्त कर सकेंगे। यह पोर्टल यूजर फ्रेंडली और बहुत सरल है। पोर्टल पर आवेदक द्वारा दिया गया डाटा पोर्टल पर सुरक्षित भी रहेगा।
समाचार क्रमांक 173/2024 ---00--
समाचार क्रमांक 173/2024 ---00--

0 टिप्पणियाँ