100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
शिवपुरी, संकल्प- हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस अभियान के तहत 4 अक्टूबर तक महिला केन्द्रित विषयों पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष आउटरीच साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए है कि इस अभियान में समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से आयोजित कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। अभियान में कैलेण्डर अनुसार भारतीय न्याय संहिता सप्ताह, मातृत्व लाभ सप्ताह, मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह, महिला केन्द्रित कानून सप्ताह, समुदायिक सहभागिता सप्ताह, जैंडर संवेदीकरण सप्ताह, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ सप्ताह, कौशल विकास केरियर परामर्श सप्ताह, विधिक जागरूकता सप्ताह, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सप्ताह, कम्यूनिटी मोबेलाइजेशन सप्ताह, मिशन शक्ति योजना की निगरानी सप्ताह एवं मिशन शक्ति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ