शाला प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र का तिलक लगाकर, शाला प्रवेश कराते जय भारत स्कूल कि शिक्षिकाएं
बिर्रा - संस्था जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासन के आदेशानुसार दिनांक 26 जून 2024 से पूरे प्रदेश में बच्चों का अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया के प्रथम दिवस नव प्रवेशित छात्र छात्राओं सहित विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं का तिलक एवम पूजन कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त स्टॉफ एवम हैं प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

0 टिप्पणियाँ