Music

BRACKING

Loading...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम आज पोलोग्राउण्ड पर



शिवपुरी, / दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में प्रातः 6 बजे से आयोजित होगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाने वाले यह कार्यक्रम ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’’ थीम पर होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी सहभागीगण की उपस्थिति प्रातः 6 बजे से पूर्व, अतिथिगण का आगमन प्रातः 6 बजे, अतिथिगण का उद्बोधन प्रातः 6.02 बजे, मुख्य कार्यक्रम के अतिथिगण के उद्बोधन का सीधा प्रसारण प्रातः 6.10 बजे, सामान्य योग अभ्यास क्रम प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक, आभार एवं कार्यक्रम का समापन प्रातः 7.50 बजे होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ