राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए है। उक्त परीक्षा हेतु गठित कंट्रोल रूम में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार जाटव (मो.9584099082) को दल प्रभारी बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के सहायक वर्ग-तीन अभिषेक जैन (8349095456) तथा सहायक ग्रेड-3 नीतेश शर्मा (7351253884) शामिल है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-233881 रहेगा। कंट्रोल रूम में 23 जून को प्रातः 9 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सुचारू रूप से कार्य संपादित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ