मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य पर "राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम" शुक्रवार 21 जून को मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशिष्ट अतिथिगण, उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ योग अभ्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलों में उप मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य एवं सहभागिता में जिला मुख्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुए। संपूर्ण प्रदेश में जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम में लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, शासकीय सेवक, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता की।

0 टिप्पणियाँ