शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 255.74 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 194.61 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 303.90 मि.मी., बैराड़ में 181 मि.मी., पोहरी में 241 मि.मी., नरवर में 324 मि.मी., करैरा में 194.44 मि.मी., पिछोर में 248 मि.मी., कोलारस में 294.60 मि.मी., बदरवास में 292.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 222 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ