शिवपुरी, / शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 392.53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 378.76 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 389.70 मि.मी., बैराड़ में 378 मि.मी., पोहरी में 359 मि.मी., नरवर में 483 मि.मी., करैरा में 331 मि.मी., पिछोर में 366 मि.मी., कोलारस में 473.90 मि.मी., बदरवास में 436.20 मि.मी. तथा खनियाधाना में 316 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ