Music

BRACKING

Loading...

एड्स के प्रति लोगो को जागरूकता करने हेतु सघन जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक आयोजित



शिवपुरी,  / इंडिया फाईट्स एचआईवी और एसआईटी सघन जागरूकता अभियान के संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज जिलाधीश कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़े और आवश्यक सहयोग करें।
बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ.अल्का त्रिवेदी  द्वारा कैम्पन की विस्तृत जानकारी देते हुए अन्य विभागो से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशो के परिपालन में शिवपुरी जिले एड्स बीमारी के प्रति लोगो में जागरूकता करने हेतु सघन जागरूकता अभियान (Intensified Campaign) 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2024 तक संचालित किया जाएगा। उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, आरईएस, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग उपस्थित हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ