शिवपुरी, 16 जुलाई 2024/ म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षकों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में भूमि विकास बैंक स्टाफ सहकारी संस्था मर्या. शिवपुरी के लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में सहायक निरीक्षक पारथ दुबे तथा मांझी मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्या.विलोकलां के लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में सहायक निरीक्षक डी.एस.दांगी को नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 22 जुलाई, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 29 जुलाई, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 31 जुलाई, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 5 अगस्त, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 7 अगस्त, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 7 अगस्त तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है

0 टिप्पणियाँ