Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी आदर्श क्रय-विक्रय सहकारी संस्था, के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

 आदर्श क्रय-विक्रय सहकारी संस्था शिवपुरी के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
शिवपुरी, 18 जुलाई 2024/ म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा आदर्श क्रय-विक्रय सहकारी संस्था शिवपुरी के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षक डी.एस.दांगी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 24 जुलाई, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 2 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 3 अगस्त, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 12 अगस्त, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 13 अगस्त, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 13 अगस्त तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ