Music

BRACKING

Loading...

जिला शिक्षा अधिकारी ने करेरा के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का किया निरीक्षण




शिवपुरी,  / जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने करेरा के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति सहित पठन पाठन का अवलोकन किया। 
डीईओ राठौर ने सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल करेरा, हाई स्कूल दुमदुमा, शासकीय हाई स्कूल झंडा, प्राथमिक विद्यालय झंडा, प्राथमिक विद्यालय जीवनलाल की मड़ैया, हायर सेकेंड्री स्कूल करही (नरवर) सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल झंडा में स्कूल में पदस्थ एक मात्र शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा एकीकृत विद्यालय का संचालन करते देख प्रसन्नता जाहिर की। विद्यालय की अन्य गतिविधियों को भी देखा। कुछ छात्रों से प्रश्न भी पूछे जिन्हें उन्होंने बखूबी उत्तर दिए।उन्होंने शिक्षकों से भी कहा सभी अपने समय पर स्कूल में उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ