शिवपुरी, / अब अपने शहर शिवपुरी के शासकीय आईटीआई शिवपुरी में भी डयूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के तहत ट्रेड फैशन डिजायन में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्रवेश प्रक्रिया चालू है जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा रोजगारोन्मुखी नयी ट्रेड फैशन डिजायन (डीएसटी) इस वर्ष से प्रारंभ की गई है।
इस ट्रेड में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों की ट्रेनिंग आईटीआई के साथ-साथ इण्डस्ट्री में भी करायी जायेगी। जिससे प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग में उपलब्ध नवीनतम एवं अद्यतन तकनीक का अनुभव, रोजगार अवसर में वृद्धि, भविष्य में उद्योग में कार्य करने के अवसर में वृद्धि का लाभ मिलेगा। आईटीआई में 7 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रवेश के लिये आवेदन एवं च्वाईस फिल कर सकते है। आईटीआई में उपलब्ध अन्य ट्रेडों में भी प्रवेश चालू है। विभाग के पोर्टल www.mpiticounseling.co.in पर पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये शासकीय आईटीआई शिवपुरी में हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ