Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में अभी तक 514.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज



शिवपुरी, 4 अगस्त 2024/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 514.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 472.93 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 451.40 मि.मी., बैराड़ में 468 मि.मी., पोहरी में 515  मि.मी., नरवर में 603 मि.मी., करैरा में 364.50 मि.मी., पिछोर में 542 मि.मी., कोलारस में 685.30 मि.मी., बदरवास में 527.20 मि.मी. तथा खनियाधाना में 475 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ