Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी: मौसमी बीमारियों से सचेत रहे विद्यार्थी- विधायक करैरा

 पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल करही में स्वास्थ्य शिविर आयोजित


शिवपुरी, 14 अगस्त 2024/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल करही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक ने कहा कि विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक मौसमी बीमारियों से सचेत रहें। अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपचार कराए, शासकीय अस्पताल में 29 तरह की निःशुल्क जांचे की जाती है, नरवर स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र ही एक्स रे मशीन प्रारंभ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में सभी छात्र छात्राएं अपना परीक्षण कराए और चिकित्सको द्वारा दी जा रही दवाइयां अवश्य खाए। शासकीय दवाइयों पर भरोसा करें, मैं भी अपनी शुगर की दवा अस्पताल से ही लेकर खाता हूं।
इस अवसर पर प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा द्वारा विधायक रमेश खटीक का शॉल श्रीफल भेट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को भी शॉल श्रीफल भेट किया गया। प्रमुख ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.एल.डी.शर्मा के निर्देश पर एएमओ डॉ.राजीव यादव, नेत्र सहायक रामेश्वर चौहान, सुमन यादव, ब्रजेंद्र नरवरिया, प्राण सिंह कुशवाह द्वारा सभी का परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश सोनी, उप सरपंच मुकेश रावत, नीरज शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, भाजपा मंडल करही के अन्य कार्यकर्ता सहित बीआरसी प्रदीप अवस्थी, जन शिक्षक पी डी कोली, वरिष्ठ शिक्षक आर सी जाटव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, सभी शिक्षकगण, विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ