Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नोहरी खुर्द मंदिर की चोरी का खुलासा

    • एंटीकरप्शन न्यूज

शिवपुरी जिले में लगातार हो रही चोरियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन राठौड़ द्वारा लगातार मोनिटरिंग कर चोरो को पकडने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया इस सबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में 




कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा टीम गठित की गयी जो नोहरीखुर्द मंदिर में हुयी चोरी की घटना की मोडस् ऑपरेन्डी पता किया बाद ग्राम नोहरीखुर्द में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को देखा गया जिसमें एक चोर चोरी करते हुये पाया गया जिसकी पहचान कर तत्काल मुखबिर की सूचना पर से थाने की टीम द्वारा आरोपी को खाटू श्याम कालोनी रोड पर से पकड़ा गया पूछने पर उसने अपना नाम बृजेश कुशवाह पुत्र रघुवर कुशवाह उम्र 35 साल नि० ग्राम बरखेडा थाना पोहरी जिला शिवपुरी का होना बताया जिसे गिर0 कर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया 

एवं आरोपी की निशानदेही पर चोरी गये सोने की नथ, चांदी का गले का बडा हार, एक हनुमान जी के गले का चांदी का बडा हार, एक चांदी का बडा मुकुट, 6 छोटे मुकुट चांदी के, पैरो के कडे चांदी के एवं दान पात्र की पेटी के नगदी 6505रु. कुल कीमती 2 लाख रुपये का समान बरामद किया गया उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर अप०क्र0 526/24, 529/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस के पंजीबध्द किये गये है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ