Music

BRACKING

Loading...

टी.सी.एल. महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय परिसर में वृक्षरोपण करते हुए प्राध्यापक एवं छात्राएं

जांजगीर-अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर तथा "नशा मुक्त भारत अभियान" (NMBA) के अंतर्गत दिनांक 12.08.2024 को शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य नशा मुक्त भारत बनाने हेतु संकल्प तथा "विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र" विषय पर व्याख्यान, वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रमाकांत पांडे द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में विकसित भारत में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर प्रकाश डाला साथ ही नशे के दुष्प्रभाव से समस्त छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए एवं इस गंभीर समस्या से समाज को मुक्त कराने हेतु प्रयास करने हेतु अभिप्रेरित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार छात्र-छात्राओ से साझा किये। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षरोपण का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओ में एनसीसी, एनएसएस रेडक्रॉस रेडरीबन क्लब के सदस्यो सहित समस्त कक्षाओं के छात्र छत्रों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। उपरोक्त कार्यक्रम में प्राचार्य श्री रमाकांत पांडेय, डॉ एस के मधुकर, डॉ एम एल पाटले, डॉ अभय सिन्हा, श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रो. राजेश दुबे प्रो. राजेश कुमार चंद्रा, प्रो. ब्रजेशकांत बर्मन, डॉ ईश्वरी सूर्यवंशी, डॉ पुष्पा सिंह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको तथा एनसीसी के कैडेट्स सहित अनेक छात्र-छात्राओ ने सहभागिता की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ