NEWS>The brother who came to tie Rakhi drowned in the river.
पोहरी में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आया भाई नदी में डूबा,12 घंटे बाद एसडीआरईएफ ने नदी से बरामद किया शव
शिवपुरी। भाई-बहन के रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन के दिन जिले के पोहरी कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है।जहां रक्षाबंधन के दिन एक बहन ने अपने भाई को खो दिया। दरअसल ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा भाई रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आया था। रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई पोहरी कस्बे की करबला नदी पर नहाने गया था।जो लौट कर घर नहीं पहुंचा। तलाश करने पर भाई के कपड़े जूते मोबाइल और बाइक नदी किनारे खड़ी मिली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शाम को स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की लेकिन रात होने से पुलिस ने तलाशी अभियान रोक दिया। सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला। बता दें युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब भाई की मौत के बहन का बुरा हाल है।
रक्षाबंधन पर बहन को मिला भाई का शव:
जानकारी के मुताबिक चेतना तिवारी पोहरी तहसील कार्यालय में बाबू के पद पर पदस्थ है। चेतना का भाई चित्रांश उम्र 19 निवासी करैरा अपनी बहन के घर रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर पोहरी में रविवार को आया था, लेकिन रविवार को वो बाइक से पोहरी कस्बे की करबला नदी में नहाने चला गया था। काफी देर जब वह घर नहीं आया तो ढूंढते हुए लोग नदी किनार पहुंचे। जहां युवक के कपड़े-जूते और मोबाइल नदी किनारे रखे हुए मिले थे। पुलिस ने रविवार की शाम को गोताखोरों की मदद से चित्रांश की तलाश की थी, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल सकी थी।
एसडीआरएफ ने नदी से बरामद किया शव:
वहीं सोमवार को शिवपुरी से SDERF की टीम ने पहुंचकर चित्रांश के शव को दो घंटे में नदी में से ढूंढ निकाला। बता दें कि चित्रांश ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। चित्रांश के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।पिता की मौत के बाद उनकी बेटी चेतना तिवारी को अनुकम्पा नौकरी मिली थी। दोनों भाई बहन अकेले थे और रक्षाबंधन के दिन राखी बंधाने आये भाई का शव मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ