Music

BRACKING

Loading...

NEWS : सफाई कर्मचारी दरोगा से परेशान होकर चौराहे पर परिवार सहित फांसी लगाने की कशिश


 शिवपुरी शहर के माधव चौक पर शुक्रवार की शाम नगर पालिका का एक सफाई कर्मचारी अपनी पत्नी सहित दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर सुसाइड करने पहुंच गया। सफाईकर्मचारी ने सफाई दरोगा पर गंभीर लगाए हैं। माधव चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में कोतवाली पुलिस की सफाईकर्मी को अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक फिजिकल क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास का रहने वाला मनीष घावरी आज शाम एकाएक माधव चौक पर अपनी पत्नी और दो बेटियों को लेकर पहुंच गया। जहां उसने माधव चौक के गोलंबर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। मनीष घावरी ने सफाई दरोगा राकेश गैचर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई दरोगा रात में पैसे कमाने के लिए मल के गड्डे साफ़ करवा कर खुद पैसा कमाता था। इससे परेशान होकर उसने अपना ट्रांसफर डीजे कोठी पर करा लिया था। लेकिन राकेश गैचर उसे डीजे कोठी पर ड्यूटी नहीं जाने दिया गया। उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी से परेशान होकर आज वह परिवार सहित फांसी लगाकर आत्महत्या करने माधव चौक पर आया था।

इस मामले में नगर पालिका के सफाई दरोगा राकेश गैचर का कहना है कि मनीष घावरी की ड्यूटी डीजे कोठी पर लग गई थी। सीएमओ द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में मनीष घावरी की अनुपस्थिति उसके द्वारा बता दी गई थी। इसके बाद सफाई कर्मचारी के अभाव के चलते नगर पालिका सीएमओ ने मनीष के ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी और उसे सफाई कार्य में जुटने के लिए कहा गया था। यही वजह है कि मनीष घावरी उसे पर झूठे आरोप लगा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ