News > Heavy collision between scooter and car
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी हाइवे पर शुक्रवार की रात कृष्णा होटल के पास कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस घटना में बेटे की मौत हो गई वहीँ गंभीर घायल पिता का इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं। देहात थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक पुरानी शिवपुरी के जवाहर कालोनी के रहने वाले वीरेंद्र सिंह पवार 12 साल के बेटे रणवीर सिंह पवार के साथ शनिवार की रात 10 बजे के लगभग बांसखेड़ी गांव में अपने किसी परिचित से मिलकर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर बापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कृष्णा होटल के पास एक कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में घायल हुए पिता-पुत्र को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 12 साल के रणवीर सिंह पवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीँ वीरेंद्र सिंह पवार का इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं।
0 टिप्पणियाँ