Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : शहर के कई हिस्सों में भरा पानी

24 घंटे लगातार बारिश होने के चलते शिवपुरी शहर में बारिश का पानी कई हिस्सों में भर गया। इससे लोगों को हजारों रूपये का नुकसान हुआ हैं। 


भारी बारिश से मनियर क्षेत्र में लोगों के घरों में भरा पानी -

शिवपुरी शहर में बीती रात से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से मनियर क्षेत्र में कई घरों में बारिश का पानी भरने से लोगों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वही भारी बारिश के बीच लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन करते हुए नजर आये। क्षेत्र के लोगो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

नमो नगर में बनी जल भराव की स्थिति -

शिवपुरी शहर की नमो नगर कॉलोनी में जल भराव की स्थिति बन गई हैं यहां घरों में पानी भर चुका है। नमो नगर की कॉलोनी की गलियों में नदी जैसा पानी बह रहा है। रहवासियों ने बताया कि सुबह गलियों में तीन से चार फ़ीट पानी था। जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया। बता दें कि मंगल की रात से नमो नगर की गलियों से बुधवार की शाम की तक नदी की तरह पानी वह रहा हैं। 

रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों के क्वार्टर में भरा बारिश का पानी

शिवपुरी की रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों के क्वार्टर में बारिश का पानी भर चुका है। पानी भरने से घर का सामान सहित खाने पीने की सामग्री खराब हो चुकी है। इस कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों के कई घरों में इसी प्रकार से पानी भरा हुआ है। बता दें कि रेलवे कर्मचारियों सहित उनके परिजनों के पास रात गुजारने की अलग व्यबस्था की जा रही हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ