Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : अज्ञात वाहन से छत्रपाल धाकड़ की मौत

>मौके से फरार हुआ वाहन

>जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र कुलदीप ढावा के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया था। घटना के बाद घायल को जिला जिला अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक महेशपुर में रहने वाला छत्रपाल धाकड़ पुत्र कैलाश धाकड़ शिवपुरी में किसी कंपनी में सेल्स ऑफीसर के पद पर कार्यरत था। ड्यूटी करने ने बाद वह बाइक पर सवार होकर होकर अपने गांव के लिए निकला था। कुलदीप ढावा के पास फोरलेन हाइवे पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ