> शिवपुरी, 12 सितम्बर खाद एवं पोषण सुरक्षा दलहन एवं राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना अंतर्गत जॉइंट डायरेक्टर भारत सरकार विपिन कुमार द्वारा विकासखंड शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के खेतों पर पहुंचकर फसलों का जायजा लिया और कृषकों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिवपुरी के ग्राम मालाखेड़ी में कृषक सरनाम सिंह रावत के यहां चना एवं अरहर की फसल का अवलोकन किया गया। ग्राम राजा की मुडेनी में कृषक कमल किशोर के यहां उड़द फसल किस्म इंदिरा उड़द प्रथम का अवलोकन किया गया। ग्राम फतेहपुर में तिलहन योजना अंतर्गत कृषक हुकुम सिंह धाकड़ के खेत पर मूंगफली फसल किस्म राज-2 का अवलोकन किया गया। कृषकों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान कृषि विभाग का विभागीय अमला भी उपस्थित रहा।

0 टिप्पणियाँ