News > तेज रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर, पिता की मौत पुत्र घायल, मिर्गी का इलाज कराने शिवपुरी पुत्र को ला रहा था मृतक पिता
शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करई मोड पर एक तेज रफ्तार कर चालक ने बाइक पर सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र घायल है. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार अमोला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मामोनीखुर्द का रामसेवक लोधी उम्र 55 साल अपने पुत्र नवल सिंह लोधी उम्र 24 साल को शिवपुरी इलाज करने के लिए ला रहे थे.
बता दें की नवल सिंह को मिर्गी का दौरा पड़ता है इसी के चलते पिता अपने पुत्र के साथ शिवपुरी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए आ रहे थे. तभी करवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. कार चालक को पकड़ लिया गया हैं.

0 टिप्पणियाँ