खेत में बनी झोपडी में लटका मिला एक किसान का शव : बेटे ने की ह्त्या की आंशका जाहिर, जांच में जुटी अमोला पुलिस
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के घसारही गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में ग्रामीण का शव फांसी के फंदे आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक घसारही गांव का रहने वाला 60 वर्षीय उदय सिंह ठाकुर रात में अपने खेत पर जाकर सोता था। गुरुवार की शाम भी वह खेत पर सोने के लिए गया था। उदय सिंह ठाकुर रोज सुबह खेत से वापस आते वक्त घर दूध लेकर आता था। जब आज सुबह उदय सिंह घर दूध लेकर नही पहुंचा तब उसका बेटा भानू प्रताप अपने पिता को बुलाने आज सुबह 11 बजे खेत पहुंचा जहां उदय सिंह ठाकुर का शव झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
भानू प्रताप ने उसके पिता की ह्त्या की आशंका जाहिर की हैं। भानू का कहना हैं कि झोपडी की इतनी उचाई नहीं हैं। कि फांसी लगाई जा सके उसके पिता का शव तखत पर मिला था उनके पास में खून भी मिला हैं। बताया गया हैं कि उदय सिंह के एक बेटे की मौत हो चुकी है वहीँ एक अन्य बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुका था। जिसके उपचार में काफी पैसा लग चुका था। इससे उदय सिंह ठाकुर डिप्रेशन में भी रहने लगा हैं। अमोला थाना प्रभारी राज सिंह \चाहर का कहना हैं कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
0 टिप्पणियाँ