> जिले भर में जल भराव वाले क्षेत्रों से रेस्क्यू करके लोगों को सुरक्षित निकाला
> शिवपुरी, 12 सितम्बर को जिले में बुधवार को लगातार हुई वर्षा के कारण जिले भर में कई जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हुई। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अलर्ट मोड पर रहें। पटवारी कोटवार भी मौके पर रहें। गांव से सूचना मिलती रहे। साथ ही सभी से अपील भी जारी की जिससे जलभराव वाले स्थलों पर लोग न जाएं। जहां कहीं लोग फंस गए थे तत्काल एसडीआरएफ की टीम भी भेजी गई और लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
>रात को भी लगातार वर्षा को देखते हुए सभी अलर्ट मोड पर रहे लगातार रेस्क्यू जारी रहा और राहत कैंप भी लगाए गए।
ग्राम बिल्लौआ और छर्च में रपटे पर पानी होने से कुछ लोग फस गए थे जिनके लिए स्कूल पंचायत भवनों में राहत कैंप बनाया और रुकने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। शिवपुरी के गुरावल में भी यही स्थिति निर्मित हुई। नाला उफान पर होने से आदिवासी बस्ती के 74 लोगों को सामुदायिक भवन में ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई। ग्राम सोनहेर में भी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। नदियों और बांधो में जल स्तर बढ़ा है। बांध के जल स्तर से प्रभावित निचले इलाकों में स्थित गांव में सूचना पहुंचाई जा रही है
छर्च में कूनो नदी के रपटे से तेज बहाब से पानी चल रहा है। जिस कारण नाका लगाकर राजस्व और पुलिस की टीम तैनात है। लोग रपटा पार न करें। आज कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पोहरी और बैराड़ में स्थिति देखी। एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। टीम अलर्ट रहे।स्थानीय अमला फील्ड में रहे। कहीं भी कोई घटना न हो। साथ ही सभी आमजन से भी अपील की है। जलभराव वाले स्थलों पर न जाएं। नदी रपटे को पार न करें। स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें।
> जिले में अभी तक 1148.63 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
शिवपुरी, 12 सितम्बर 2024/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2024 से अभी तक 1148.63 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 685.89 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1043.60 मि.मी., बैराड़ में 1133 मि.मी., पोहरी में 1029 मि.मी., नरवर में 1386 मि.मी., करैरा में 1114.50 मि.मी., पिछोर में 1118 मि.मी., कोलारस में 1401.60 मि.मी., बदरवास में 1199 मि.मी. तथा खनियाधाना में 913 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है


0 टिप्पणियाँ