News > Young man missing since Tuesday found drowned in river
Shivpuri news >शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के मुक्तिधाम के पास महुअर नदी में मंगलवार की दोपहर डूबे 25 साल के युवक का शव आज बुधवार की दोपहर गोताखोरों की मदद से नदी से ढूंढ लिया गया हैं। बता दें कि युवक की बाइक मंगलवार को नदी किनारे परिजनों को मिले थे। तभी से युवक लापता था। युवक के नदी में डूबने के कयास लगाए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक़ वार्ड 5 गाडीवान मोहल्ला का रहने बाला 25 साल का रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। लेकिन दोपहर उसकी बाइक मुक्तिधाम के पास महुअर नदी के पास खड़ी हुई मिली थी। इसके बाद रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा का कोई सुराग नहीं लगा था। बताया गया हैं रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा के साथ किसी ओर को भी देखा गया था। इससे उसकी नदी में डूबने की संभावना बढ़ गई थी। परिजन और पुलिस लगातार रौबी उर्फ कन्हैया बर्मा की तलाश कर रहे थे। लेकिन मंगलवार की देर शाम तक रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा का कोई सुराग नहीं लग सका था।
लेकिन आज बुधवार की दोपहर नदी में कुछ गोताखोरों को उतारा गया था। इसके बाद रौबी उर्फ कन्हैया वर्मा का शव महुअर नदी मे कुम्हरा रपटा के पास से खोज लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ